Pak vs Nepal Match free live :एशिया कप 2023 एक खेल टूर्नामेंट है जो 30 अगस्त को मुल्तान नामक स्थान पर शुरू होगा। पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा और यह भारत में दोपहर 3 बजे शुरू होगा.
Asia कप का आगाज Pak vs Nepal match
2023 की शुरुआत ग्रुप ए में शामिल मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच मैच से होगी। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 30 अगस्त को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2018 के बाद एशियन कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाने लगा है, जिसका मुख्य कारण आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 है।
इस बार 2023 एशियन कप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान पाकिस्तान के अलावा नेपाल और भारत भी ग्रुप ए का हिस्सा हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं। एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, जहां 4 मैच पाकिस्तान में और 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
नेपाल की टीम पहली बार एशियन कप में खेलेगी, जिसमें रोहित पौडेल टीम के कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. एसीसी प्रीमियर कप 2023 में नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में यूएई को हराकर मेन इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया. नेपाल की टीम विश्व क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान से भिड़ेगी. बाबर आजम की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तानी टीम का हालिया प्रदर्शन वनडे में शानदार रहा है. पाकिस्तानी टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरी वनडे सीरीज जीतकर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया है। अब एशियन कप में भी पाकिस्तानी टीम शानदार शुरुआत की उम्मीद कर रही है.
Also Read This :INDIA VS PAKISTAN FREE LIVE STREAMING ASIA CUP 2023:इंडिया VS पाकिस्तान यहा देखे फ्री लाइव मैच
Facebook Account :Sukh-e Rajput
कहा पर देख सकते है asia कप फ्री मे
एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार 15:00 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। पाकिस्तान-नेपाल मैच का ऑनलाइन लाइव प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर होगा। इस मैच को यूजर्स मोबाइल पर फ्री में देख सकेंगे।
दोनो टीमों की 15 मेंबर्स प्लेयर्स के नाम :
पाकिस्तान | नेपाल |
1.अब्दुल्ला शफीक | 1.रोहित पौडेल (कप्तान) |
2.फखर जमान | 2.कुशल भुरटेल |
3.इमाम-उल-हक | 3.आसिफ शेख (विकेटकीपर) |
4.बाबर आजम (कप्तान) | 4.ललित राजबंशी |
5.सलमान अली आगा | 5.भीम शर्की |
6.इफ्तिखार अहमद | 6.कुशल मल्ला |
7.तैयब ताहिर | 7.दीपेंद्र सिंह ऐरी |
8.हारिस रऊफ | 8.संदीप लामिछाने |
9.मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर | 9.करण केसी |
10.नसीम शाह | 10.गुलशन झा |
11.मोहम्मद हारिस | 11.आरिफ शेख |
12.शादाब खान (उप-कप्तान) | 12.सोमपाल कामी |
13.मोहम्मद नवाज | 13.प्रतिस जीसी |
14फहीम अशरफ | 14.किशोर महतो |
15.शाहीन शाह अफरीदी. | 15.श्याम ढकाल |
2 thoughts on “Pak vs Nepal Match free live Streaming :पाकिस्तान vs नेपाल मैच फ्री मे यहाँ देखे एशिया कप 2023”